![]() |
| प्रतीकात्मक चित्र |
लखनऊ। गोसाईगंज इलाके में पुलिस ने एक किसान की हत्या के राज का खुलासा किया। जब किसान की हत्या की मुख्य वजह का पता चला तो गांव वालों के साथ ही पुलिस अफसर भी चौंक गए। पता चला कि, किसान की हत्या किसान के बेटों ने ही गुस्से में आकर कर दी और जो वजह बताई जा रही है, आज के वक्त के लिए बेहद हैरानगी भरी है। मृतक किसान अपनी 10 दिन की पोती की हत्या करने जा रहा था। इस से गुस्सा कर बेटों ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया।
इसे भी पढ़ें : यू-ट्यूबर बॉबी कटारिया ने ट्रैफिक रुकवाकर बीच सड़क पर पी थी शराब, किया सरेंडर
आपको बता दे, लखनऊ की गोसाईगंज पुलिस ने बताया कि, रमेश चंद्र रावत (50 वर्ष) बीते सप्ताह की शुरुआत में अपने घर में मृत मिले और उनका गला काट दिया गया था। मृतक के बेटों ने अपने पिता के हत्या की एफआईआर में लिखवाया कि, पिछली दुश्मनी के कारण एक स्थानीय ने पिता रमेश चंद्र रावत की हत्या कर दी। पिता और बेटे अलग-अलग घर में रहते थे।
बेटे अवधेश (29 वर्ष) और रजनीश (25 वर्ष) की एफआईआर रिपोर्ट को आधार मानकर गोसाईगंज पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को दूर-दूर तक गुमान न था कि, पिता को उसके अपने बेटों ने ही मार डाला होगा। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को अवधेश के घर पर खून के धब्बे मिले और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में मृतक रमेश की बेटी रेणु ने इस पूरे राज का खुलासा करते हुए कहाकि, उसके भाइयों ने उसके पिता को मार डाला था।
इसे भी पढ़ें : दोस्त ही निकला कातिल, गर्दन काटकर की थी दोस्त की हत्या
बेटी रेणु ने बताया कि, पिता रमेश आदतन शराब पीते थे और लड़कियों से उन्हें नफरत थी। अवधेश की बेटी के जन्म से वह खुश नहीं थे और वे घर पर नियमित रूप से लड़ते थे। घटना वाले दिन पिता का अपने पुत्रों से झगड़ा हो गया और उन्होंने पोती का गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। बस फिर क्या था बेटों ने वह कर दिया जो कोई नहीं करता है।
