Meerut : नंगला शेखू में PFI टिप्पणी पर दो पक्षों में चले धारदार हथियार, पुलिस बल तैनात

मेरठ। थाना इंचौली के गांव नगला शेखू में PFI पर टिप्पणी के बाद दो पक्षों में हुई मारपीट में चले धारदार हथियार के बाद बेहद तनाव बना हुआ है। गांव में पुलिस बल तैनात है। मारपीट में घायल हुए चाचा भतीजे की हालत में सुधार है। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों से मिलने के लिए हिंदू संगठन के लोग पहुंच रहे हैं। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ थाना इंचौली में मुकदमा दर्ज किया है। जिन दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था उनकी बीते बुधवार को ही जमानत हो गई थी। इसके बाद और तनाव फैल गया है। हिंदू संगठन के लोग PFI पर टिप्पणी करने पर मारपीट के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

Meerut: On PFI remarks in Nangla Shekhu, sharp weapons went on both sides, police force deployed

वहीं थाना इंचौली प्रभारी जितेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि मेरठ के नगला शेखू गांव में बीती मंगलवार रात PFI पर टिप्पणी के विरोध में हैविन खान और उसके परिवार ने कुलदीप सैनी व उनके भतीजे पवन सैनी पर जानलेवा हमला कर दिया था। चाचा-भतीजे जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद हैविन व शौकत अली को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद दोनों की जमानत भी बीते बुधवार को ही हो गई थी। दोपहर को जिला अस्पताल में भर्ती कुलदीप और पवन से सीओ सदर देहात पूनम सिरोही ने भी पूछताछ की।

आपको बता दे, आरोपी पक्ष की ओर से एसएसपी के यहां प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की एक लड़की के साथ दूसरे पक्ष के एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। इसको लेकर विवाद हुआ है। छेड़छाड़ के मामले में एक युवक इंचौली थाने से जेल गया था। विहिप ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार घायलों को धमकी मिल रही थी। जिसकी वह इंचौली पुलिस से पहले शिकायत कर चुके थे। अस्पताल में भर्ती कुलदीप और उनके भतीजे पवन के बयान दर्ज किए हैं। PFI पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद होना बताया है। वहीं पुलिस के अलावा अन्य खुफिया एजेंसी भी PFI मामले की जांच कर रही है।



Previous Post Next Post