Lucknow : सुप्रीमो मुलायम के बाद अब अखिलेश यादव ने किया सपा अधिवेशन को लेकर बहुत बड़ा बदलाव

लखनऊ। यूपी में समाजवादी पार्टी अधिवेशन का आज दूसरा और अहम दिन है। आज समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। जिसमें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को एक बार फिर अध्यक्ष चुना जाएगा। बीते 28 सितम्बर को हुए प्रान्तीय अधिवेशन में नरेश उत्तम पटेल सपा का यूपी अध्यक्ष चुना गया। समाजवादी पार्टी अधिवेशन इस बार पूरे पांच साल के बाद हो रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी की स्थापना के वक्त पार्टी अधिवेशन हर दो साल पर होता था। फिर मुलायम सिंह यादव ने इस अधिवेशन के समय में बदलाव किया। वर्ष 1999 में अधिवेशन तीन साल में होने लगा। फिर 2017 में जब अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए तो उन्होंने अधिवेशन का समय बदल कर पांच साल कर दिया। तो पांच साल 2022 में रमाबाई मैदान में दो दिनी समाजवादी पार्टी अधिवेशन का आज अंतिम दिन है।

जाने समाजवादी पार्टी की स्थापना कब हुई थी ?

मुलायम सिंह यादव ने 4 अक्टूबर 1992 में समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी और मुलायम सिंह यादव ने ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी को संभाला। अब तक सपा में कुल 11 अधिवेशन हो चुके हैं। लखनऊ का सपा ये अधिवेशन 12वां है। मुलायम सिंह यादव 31 दिसंबर 2016 तक सपा के अध्यक्ष रहे। एक जनवरी 2017 से सपा की कमान अखिलेश यादव के पास है।

जाने सपा अधिवेशन का इतिहास

सपा अधिवेशन के इतिहास से जुड़ी कुछ जानकारियों पर गौर करें। तो समाजवादी पार्टी की स्थापना से अधिवेशन दो साल पर होता था। तब 1992, 1994 और 1996 में अधिवेशन हुआ। फिर वर्ष 1999 से ये अधिवेशन तीन साल पर होने लगा। 2002, 2005, 2008, 2011, 2014 और 2017 में अधिवेशन तीन का हुआ था। 2017 में तय किया गया कि, अब सपा अधिवेशन पांच साल पर होगा। तो ये पहला मौका है जब सपा का अधिवेशन पांच साल बाद हो रहा है।



Previous Post Next Post