![]() |
| चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी |
मेरठ। यूपी के मेरठ में स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों में UG कोर्स में आज 23 सितंबर से ऑफर लेटर डाउनलोड होंगे। बीते 22 सितंबर को यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए हो रहे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का अंतिम मौका रहा। जो छात्र-छात्रा UG में एडमिशन के लिए बीते गुरुवार को रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वो अब यूनिवर्सिटी की एडमिशन प्रोसेस में शामिल नहीं हो सकेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र आज 23 सितंबर से अपना ऑफर लेटर डाउनलोड कर संबंधित कॉलेज में जमा करके तुरंत प्रवेश ले सकते हैं।
आगामी 26 से 28 तक कॉलेज लेंगे एडमिशन
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कैंपस और कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए अब आज शुक्रवार और कल शनिवार को छात्र-छात्राएं अपनी लॉग इन आईडी से खाली ऑफर लेटर डाउनलोड करके कॉलेजों में जमा करेंगे। आगामी 26 से 28 सितंबर तक कॉलेजों में एडमिशन लिए जांएगे।
एजुकेशन, फिजिकल, स्पोर्ट्स को छोड़कर सभी कोर्स में प्रवेश
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि स्नातक पाठ्यक्रमों (बीपीईएस-बीएससी फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स को छोड़कर) अंतिम ओपन मेरिट के खाली ऑफर लेटर अभ्यर्थी अपनी लॉगइन आईडी से डाउनलोड करें। हाथ से कॉलेज और कोर्स एवं महाविद्यालय का नाम लिखकर आज 23 सितंबर से आगामी 24 सितंबर को संबंधित महाविद्यालय में जमा कर स्लिप ले लें। इस मेरिट से आगामी 26 सितंबर से 28 सितंबर तक एडमिशन किए जाएंगे। सभी कॉलेज आगामी 28 सितंबर तक पोर्टल पर प्रवेश कन्फर्म करेंगे।
पीजी में एडमिशन की डेट होगी जल्द जारी
स्नातकोत्तर यानि पीजी कोर्सों एमए, एमएससी-एमकॉम और तीन वर्षीय एलएलबी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि विवि जल्द घोषित करेगा। ऐसे में जल्द से जल्द आवेदन कर दें। सीसीएसयू के परिक्षेत्र की बात करें तो सारे जनपद में 159888 सीटें हैं, इनमें 59789 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिए हैं।
