बेटे और उसकी प्रेमिका के प्राइवेट पलों ने छीन लिया पड़ोसियों का चैन! मां पर लगा 27000 रुपये का जुर्माना

वेल्स के शहर व्रेक्सहैम की रहने वाली 41 वर्षीय क्रिस्टीन मॉर्गन मुश्किल में पड़ गई हैं. उनके पड़ोसियों ने प्रशासन से उनकी शिकायत की है कि उनके घर से किसी कपल के रोमांस की आवाजें बहुत जोर-जोर से आती हैं. इसके बाद क्रीस्टीन पर जुर्माना लग गया है.

प्रतीकात्मक चित्र

अजब-ग़जब : अक्सर लोगों को ऐसा लगता है कि वो अपने निजी घर में, अपने बेडरूम के अंदर कुछ भी कर सकते हैं, और उससे किसी को फर्क नहीं पड़ना चाहिए. कुछ हद तक ये बाद ठीक भी है मगर जब दूसरों को आपके द्वारा किए गए काम से परेशानी होने लगते तो ये आपकी जिम्मेदारी है कि चार दीवारी के अंदर भी आप अपने एक्शन्स पर ध्यान दें. अगर ऐसा नहीं किया गया तो मुश्किलें बढ़ सकती हैं, जैसे वेल्स की रहने वाली एक महिला की बढ़ गईं जिसके पड़ोसियों ने उसपर केस कर दिया और अब उसे जुर्माने के तौर पर 27 हजार रुपये चुकाने पड़ेंगे.

चलिए आपको बताते हैं कि ये पूरा मामला है क्या. वेल्स के शहर व्रेक्सहैम की रहने वाली 41 वर्षीय क्रिस्टीन मॉर्गन मुश्किल में पड़ गई हैं. उनके पड़ोसियों ने प्रशासन से उनकी शिकायत की है कि उनके घर से किसी कपल के रोमांस की आवाजें बहुत जोर-जोर आती हैं जिससे उनकी नींद और चैन सब छिन गया है. पड़ोसियों ने जब इस मामले की कई बार शिकायतें कीं तब जानकर उनके खिलाफ प्रशासन ने एक्शन लिया.

बेटे और उसकी गर्लफ्रेंड के कारण मां पर लगा जुर्माना

क्रिस्टीन अपने बुजुर्ग पिता, 23 साल के बेटे और एक बेटी के साथ रहती है जो 20 साल के कम उम्र की है. में इस मामले की सुनवाई हुई जहां कोर्ट की ओर से क्रिस्टीन पर 27 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया गया. तब क्रिस्टीन ने कोर्ट में बताया कि उन आवाजों के जिम्मेदार उसका बेटा और उसकी गर्लफ्रेंड हैं. कोर्ट ने माना कि क्रिस्टीन नाइट शिफ्ट करती हैं इसलिए वो आवाजें उनकी नहीं हो सकतीं मगर पड़ोसियों ने शिकायत की है कि आवाजें उन्हीं के घर के आती हैं जो रोमांटिक मोमेंट्स की होती हैं.

पिछले साल दिसंबर से बढ़ गई थी आवाजें

पड़ोसियों ने कहा कि इन आवाजों की वजह से वो सो नहीं पा रहे. आवाजें सबसे ज्यादा देर रात आती हैं या फिर भोर में आती हैं. पड़ोसियों ने प्रशासन से पहली बार आवाज आने की शिकायत जुलाई 2020 में की थी जब क्रिस्टीन के घर काफी तेज आवाज में पार्टी हो रही थी. उसके बाद से प्राइवेट पलों की आवाजें पिछले साल क्रिसमस के वक्त से ज्यादा ही बढ़ गईं. कोर्ट ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि भले ही वो खुद निजी तौर पर इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं मगर उन्हें इस बात को देखना चाहिए था कि उनके परिवार के किसी सदस्य की वजह से कोई पड़ोसी ना परेशान हो. प्रशासन की ओर से पड़ोसियों के घर के बाहर आवाज रिकॉर्ड करने के लिए नॉइज़ मॉनिटर लगाया गया था जिससे पता चला कि आवाजें संबंध बनाते वक्त की ही हैं. इन आवाजों से पड़ोसी अपने ही घर में खुशी से नहीं रह पा रहे हैं और कई बार उन्हें शर्मिंदा भी होना पड़ता है. क्रिस्टीन के बेटे पर भी पर्यावरण संरक्षण कानून के तहत 4 मामलों में केस दर्ज किया गया है जिसकी सुनवाई अगले महीने होगी.

Free Telegram News Group Link 

https://t.me/shahsr

Free Whatsapp News Group Link 

https://chat.whatsapp.com/Kcr6giqqhOu5KjZJVxcu6w


Previous Post Next Post