Jaipur : सीएम पद को लेकर राजस्थान में बवाल

जयपुर : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के बीच राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर जोरदार सियासी घमासान मच गया है. राजस्थान में कांग्रेस की लड़ाई अब कमरों से निकलकर सड़क पर आ गई है. हैरान करने वाले घटनाक्रम में एक तरफ, पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन विधायकों का इंतजार कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ, सीएम अशोक गहलोत गुट के लगभग 60 विधायक पूर्व मंत्री शांति धारीवाली के घर जमा हैं. इनमें से डेढ़ दर्जन से ज्यादा मंत्री हैं. सूत्रों कि माने तो, इन लोगों को सचिन पायलट को मुख्यमंत्री पद देना मंजूर नहीं है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां यह रणनीति बनाई जा रही है कि वह पर्यवेक्षकों के सामने आला कमान से तय नाम पर सहमत नहीं होंगे. बल्कि, जो 102 विधायक संकट के समय सरकार के साथ खड़े थे, उनमें से किसी की भी पैरवी करेंगे. लेकिन, उन्हें सचिन पायलट का नाम नहीं सुनना है. गौरतलब है कि जिस वक्त सचिन पायलट ने बगावत की थी उस वक्त 102 विधायकों ने सरकार का साथ दिया था.



Previous Post Next Post