चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने किया पद छोड़ने का ऐलान

यूपी के मुजफ्फरनगर में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल  ने आज गुरुवार को सभासदों की मौजूदगी में अपना पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। इस दौरान उन्होंने शासन पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने के भी गंभीर आरोप लगाए।

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने आज गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर सभासदों के बीच शासन की कार्रवाई से आहत होकर चेयरपर्सन का पद छोड़ने का ऐलान कर दिया। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि मैने अपने कार्यकाल में कर्जदार नगरपालिका को यूपी की सबसे मालदार नगर पालिका बनाने का काम किया है। इसमें मेरा सभी सभासदों, नगर पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहयोग किया उनका मैं आभार व्यक्त करती हूं। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि मेरे खिलाफ लगातार शिकायते दर्ज कराई गईं है। 135 विकास कार्यों के टेंडर हो चुके हैं, उन विकासकार्यों को रोक दिया गया है।

मेरे खिलाफ रचा जा रह है षडयंत्र: चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा गया है। तथा ज्यादातर शहर के विकास कार्यो को भी रोका गया है। एक महिला के अधिकारों को छीना गया है। इसलिए मै आहत होकर पद छोडऩे को मजबूर हुई हूँ। मेरी अंतरात्मा ने कहा है, ईश्वर का आदेश है कि मुझे त्यागपत्र दे देना चाहिए। सभासदों को अपनी मंशा बता दी है।

बता दें कि लगातार शिकायतों और जांच से परेशान होकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल कांग्रेस से भाजपा में गईं, वहां भी राजनीति की शिकार हो गईं। बताया गया कि संजीव बालियान और कपिलदेव गुटों के बीच राजनीति काफी समय से जगजाहिर है। हालांकि अंजू अग्रवाल का इस्तीफा मंजूर होगा या नहीं लेकिन इस पर राजनीति हलचल जरूर बढ़ गई है।

Free Telegram News Group Link 

https://t.me/shahsr

Free Whatsapp News Group Link 

https://chat.whatsapp.com/Kcr6giqqhOu5KjZJVxcu6w


Previous Post Next Post