![]() |
| PM Modi |
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के गांधीनगर में दो दिवसीय राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने इसकी जानकारी दी है। सिन्हा ने कहा कि देशभर में भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के 121 महापौर और उप महापौर इस दो दिन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि यह सम्मेलन बीजेपी के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे।
पीएम मोदी महापौर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे ऑनलाइन
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव सिन्हा ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन सुबह राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और वहां मौजूद लोगों को संबोधित भी करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पीएम शहरी विकास योजना पर आमंत्रित अतिथियों का मार्गदर्शन करेंगे।
देवेंद्र फडणवीस और हरदीप सिंह पुरी भी बनेंगे इस सम्मेलन का हिस्सा
दो दिनों तक होने वला इस सम्मेलन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे। सम्मेलन में फडणवीस शहरी विकास के लिए अपने विचार रखेंगे। वहीं, हरदीप पुरी मेहमानों को शहरी स्थानीय निकायों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
सम्मेलन में इन मुद्दों पर होगी चर्चा
इस सम्मेलन में 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के महापौर, उप महापौर और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि इस सम्मेलन में भाग लेंगे। बताया जा रहा है कि अपशिष्ट प्रबंधन, यातायात प्रबंधन तथा जल-जमाव जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे। इसके अलावा सूरत, इंदौर, कानपुर और पणजी के महापौर अपने-अपने शहरों में कचरा प्रबंधन, साफ-सफाई और राजस्व बढ़ाने के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
