Delhi: हैवानियत का शिकार हुआ 10 वर्षीय बच्चा आज हार गया जिंदगी की जंग

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में बीते दिनों जिस 10 साल के लड़के के साथ हैवानियत की गई थी, आखिरकार 13 के दिन के बाद वो मासूम जिंदगी की जंग हार गया। ये बच्चा दिल्ली के एलएनजेपी हॉस्पिटल में एडमिट था। बच्चे के साथ तीन नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी थी। इस घटना के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पुलिस से जवाब भी मांगा था। साथ ही इस बच्चे के बारे में जानकारी साझा की थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आज शनिवार सुबह बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात बीते 18 सितंबर की है। खास बात यह है कि बच्चे के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों में एक चचेरा भाई भी था।

इसे भी पढ़ें : योगी सरकार में असमंजस नाम का कोई शब्द ही नहीं: माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी

इस मामले में सीलमपुर थाने में केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है। बच्चे की मां ने बताया कि, बीते 18 सितंबर को उनके नाबालिग बेटे को उसके साथी खेलने के बहाने घर से लेकर गए थे। जब बेटा वापस आया तो वह रो रहा था और खून से लथपथ था। अपने साथ हुई हैवानियत को बेटे ने छिपा लिया और मां को बताया कि तीन लड़कों ने उसकी पिटाई की है।

मासूम ने अपने साथ हुई घिनौनी हरकत के बारे में तीन दिन तक घर में नहीं बताया। इसकी वजह थी शर्मिंदगी। मासूम 3 दिन तक अपने शरीर के दर्द और मानसिक दर्द को भी सहता रहा।

इसे भी पढ़ें : गुजरात में दिखाया मेरठ की बेटियों ने दम

तीन दिन बाद यानी बीते 21 सितंबर को जब बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो मां और घर वालों के काफी जोर देने के बाद बच्चे ने अपने साथ हुए दर्दनाक हादसे के बारे में सबकुछ बताया।

बेटे को दर्द में तड़पता देख तुरंत पुलिस को कॉल किया। पुलिस एलएनजेपी अस्पताल लेकर गई। जहां बच्चा 13 दिन तक आईसीयू में भर्ती रहा। लेकिन आखिरकार आज शनिवार 1 अक्टूबर को ये मासूम बच्चा जिंदगी की जंग हार गया।


Previous Post Next Post