Agra : हजाराें लोगाें की रोजी रोटी पर आया बड़ा संकट, ताजमहल के आसपास 500 मीटर तक नहीं होगी कोई भी व्यावसायिक गतिविधियां

ताजमहल

आगरा। आगरा में ताजमहल पर प्रदूषण रोकने के लिए अब से पहले आगरा का फाउंड्री उद्योग बंद हुआ था। अब आगरा में नए आदेश के बाद ताजमहल के आसपास हो रही छोटी बड़ी व्यावसायिक गतिविधियां जल्द ही बंद की जानी हैं। इससे वहां रोजाना कमाकर खाने वालों के सामने रोजगार का एक बड़ा संकट पैदा होने वाला है।

आपको बता दे, सुप्रीम कोर्ट द्वारा पश्चिमी गेट मार्केट एसोसिएशन की याचिका पर दिए गए एक आदेश से ताजगंज पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ताजमहल की लगभग 500 मीटर की परिधि में हैंडीक्राफ्ट शोरूम, दुकानें व होटल बहुत ज्यादा संख्या में हैं। तथा यहाँ व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाए जाने से कई हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित होगी और वे सभी बेरोजार हो जाएंगे।पश्चिमी गेट मार्केट एसोसिएशन ने ताजमहल के लगभग 500 मीटर की परिधि में व्यवसायिक गतिविधियों पर रोकलगाने के लिए एडीए को निर्देश देने की मांग की थी।

इसे भी पढ़ें : Meerut : मेरठ में अल सुबह दिखा हल्‍का-हल्का कोहरा, दिन में धूप के खिलने की उम्मीद

ताजमहल की करीब 500 मीटर की परिधि में पूर्वी, पश्चिमी व दक्षिणी गेट पर दर्जन भर बड़े हैंडीक्राफ्ट एंपोरियम हैं। कई होटल और रेस्टोरेंट्स भी यहां हैं। तीनों गेटों पर लगभग 100 से अधिक दुकानें हैं, जहां हैंडीक्राफ्ट्स आइटम, कपड़े, रोजमर्रा का सामान मिलता है। ताजमहल घूमने आये भारतीय व विदेशी पर्यटकों के सहारे यहाँ के निवासियों का कारोबार चलता है। यहां व्यावसायिक गतिविधियां बंद किए जाने से पूरा का पूरा ताजगंज ही संकट में आ जाएगा। हैंडीक्राफ्ट शोरूम संचालकों, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों और दुकानदारों के साथ ही उनके यहां काम करने वाले सैकड़ों लोगों के समक्ष अब आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा। इस आदेश के बाद ताजमहल के आसपास रहने वाले लोगों की रात की नींद उड़ चुकी है।



Previous Post Next Post