Meerut : मेरठ में अल सुबह दिखा हल्‍का-हल्का कोहरा, दिन में धूप के खिलने की उम्मीद

मेरठ। झमाझम बारिश का दौर अब मेरठ में थोड़ा थम सा गया है और बीते सोमवार के बाद आज मंगलवार को भी दिन की शुरुआत धूप के साथ ही हुई। हालांकि अभी भी मौसम फिर से करवट ले सकता है।

आपको बता दे, मेरठ में बिते सोमवार को अधिकतम तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बीते रविवार को अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं आज मंगलवार अल सुबह के समय आसमान पर हल्‍का सा कोहरा भी नजर आया।

मौसम विभाग ने बीते शनिवार को मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत और बिजनौर के लिए ग्रे एलर्ट जारी किया था। इसके तहत दो घंटे के अंतराल में 15 मिलीमीटर तक बारिश और तेज हवायें चलने का पूर्वानुमान होता है। वहीं हरियाणा के पानीपत, हिसार रोहतक के लिए रेड एलर्ट जारी किया था। दिन में मेरठ में पानी नहीं बरसा। बीते रविवार को भी मेरठ में बरसात नहीं हुई।

इसके बीती शुक्रवार की रात में भी रिमझिम बूंदाबांदी होती रही। बीती शनिवार की सुबह तक लगभग 28.5 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई थी। मेरठ में सितंबर माह में सामान्य वर्षा करीब 130 मिलीमीटर होती है। माह सितंबर में सामान्य से अधिक बरसात का ट्रेंड पिछले तीन चार वर्षों में बढ़ा है। इसके पूर्व में वर्षा का आंकड़ा 100 से कम ही रहता था। वर्ष 2021 में भी 274 मिलीमीटर बरसात हुई थी। इस बार अब तक 204 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है।

वहीं कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम विज्ञानी डा. एन. सुभाष ने बताया कि बीते रविवार को भी बरसात की संभावना पूरजोर पर बनी हुई थी। आमतौर पर मानसून बीते 25 सितंबर तक वापस हो जाता है लेकिन इस बार मानसून अक्टूबर के पहले सप्ताह में वापस होगा। हालांकि अब मौसम के खुलने के संकेत हैं।

बागपत में चार दिन बरसात होने के बाद बीते सोमवार की अल सुबह मौसम बदला और कोहरा छाया। मंगलवार अल सुबह दिल्ली हाईवे पर भी कोहरे के बीच गुजरे वाहन। कई दिन लगातार वर्षा के कारण मौसम ठंडा हो गया। बीते रविवार को कम बारिश होने से थोड़ी राहत पहुंची। बीते सोमवार की सुबह कोहरा छाने से आवागमन प्रभावित रहा। सबसे ज्यादा दिक्कत ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे तथा दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर वाहन चालको को उठानी पड़ी। तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी हुई है। न्यूनतम तापमान जहां 24.5 रहा जबकि अधिकतम तापमान 31 रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ अंकिता नेगी ने बताया हल्के बदल छाए रहेंगे। मौसम बदलता रहेगा।


Previous Post Next Post