लखनऊ। 1 अक्टूबर को दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब पर भारी चपत लगने वाली है। आज शुक्रवार रात 12 बजे के बाद हापुड़ जिला में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा की टोल दरों में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। इस बढ़ोत्तरी के बाद नई टोल दरों के अनुसार भुगतान करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि, जिला गाजियाबाद में स्थित चिपायना का ओवरब्रिज शुरू कर दिया गया है। जिस वजह से टोल दरों में बढ़ोत्तरी की गई है। पर राहत की बात यह है कि, मासिक पास में कोई इजाफा नहीं किया गया है। पहले की तरह टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में आने वाले निजी वाहनों से 315 रुपए मासिक पास ही लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : मेरठ को मिली नई कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, भैंसा बुग्गी चलाने को लेकर आई थी चर्चा में
कार, जीप, वैन चालक को करना होगा 15 से 25 रुपए अतिरिक्त भुगतान
नई टोल दरों के अनुसार, कार, जीप, वैन चालकों को 15 से 25 रुपए अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। एक तरफ का शुल्क 155 और 24 घंटे में वापसी पर दोनों तरफ का 235 रुपए देना होगा। बस और ट्रक चालकों को 45 से 70 रुपए अधिक देना होगा।
आज रात से देनी होंगी बढ़ी दरें
छिजारसी टोल प्लाजा पिलखुवा के मैनेजर शेषनाथ ने बताया कि, गाजियाबाद का चिपयाना ओवरब्रिज चालू होने से टोल दरें बढ़ाई गई हैं। आज शुक्रवार रात 12 बजे से बढ़ी दरें लागू हो जाएगी।
