17 आईएएस अफसरों के तबादले, 6 जिलों के सीडीओ बदले

यूपी की योगी सरकार प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। 17 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। मथुरा, वाराणसी, फतेहपुर, चित्रकूट, सुल्तानपुर व अमेठी जिले में नए मुख्य विकास अधिकारी भेजे गए हैं।

प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। राज्य सरकार ने बीते शनिवार के बाद बीते रविवार को भी 17 आईएएस अफसरों के तबादले किए। आपको बता दे, मथुरा, वाराणसी, फतेहपुर, चित्रकूट, सुल्तानपुर व अमेठी जिले में नए मुख्य विकास अधिकारी भेजे गए। तो वही गोरखपुर, वाराणसी, अलीगढ़ व बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरणों में नए उपाध्यक्षों की तैनाती की गई है तथा इसके साथ ही गाजियाबाद व अलीगढ़ नगर निगम में नए नगर आयुक्तों की तैनाती की गई है।


महेंद्र सिंह तंवर नगर आयुक्त नगर निगम गाजियाबाद से उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण, नितिन गौर सीडीओ मथुरा से नगर आयुक्त गाजियाबाद नगर निगम व मनीष मीणा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामपुर से सीडीओ मथुरा बनाए गए हैं। अभिषेक गोयल सीडीओ वाराणसी से उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण, हिमांशु नागपाल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर से सीडीओ वाराणसी, अतुल वत्स सीडीओ सुल्तानपुर से उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण बनाए गए हैं।


सूरज पटेल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मेरठ से सीडीओ फतेहपुर, अमित आसरी सीडीओ चित्रकूट से नगर आयुक्त नगर निगम अलीगढ़, अंकुर कौशिक ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जालौन से सीडीओ चित्रकूट, डा. श्रीमती अंकुर लाठर सीडीओ अमेठी से उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण, दिव्य प्रकाश गिरी अपर आयुक्त आबकारी प्रयागराज से विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग बनाए गए हैं।

पदयात्रा कर विधान भवन पहुंचेंगे सपा के विधायक और विधान परिषद सदस्य

सत्य प्रकाश सीडीओ फतेहपुर से अपर आयुक्त आबकारी प्रयागराज, अमृतपाल कौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बस्ती से सीडीओ सुल्तानपुर, कृष्ण कुमार गुप्ता संयुक्त राज्य निर्वाचन आयुक्त से विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा, संजीव सिंह प्रतीक्षारत से विशेष सचिव वित्त बनाए गए हैं।


रविंद्र पाल सिंह विशेष सचिव गृह का विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर किया गया तबादला निरस्त करते हुए विशेष सचिव भाषा और निदेशक हिंदी संस्थान बनाया गया है। सान्या छाबड़ा को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट झांसी से सीडीओ अमेठी किया गया है।


Previous Post Next Post