भतीजे ने रेता चाचा का गला, जंगल में मिला शव

मेरठ के परतापुर में दो दिन से लापता चल रहे किसान की हत्या से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया कि किसान के भतीजे ने ही इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

मृतक किसान का फाइल फोटो

मेरठ। मेरठ के परतापुर में एक युवक ने अपने चाचा की तेजधार बलकटी से हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। बताया गया कि किसान बीते रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इसी बीच परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। आज मंगलवार को किसान का शव जंगल में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इकला गांव निवासी किसान देवेंद्रर बीते रविवार को घर से कूछ देर में आने के लिए कहकर निकला था, इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिवार वालों के काफी तलाश के बाद भी जब किसान घर नहीं आया तो परिजनों को किसान कि चिंता सताने लगी। वहीं बीते सोमवार को किसान की बहन ने अनहोनी की आशंका जताते हुए परिवार के ही कुछ सदस्यों पर शक जाहिर करते हुए पुलिस में तहरीर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात 2:00 बजे तक विमला और देवेंद्र के बीच मोबाइल पर बात हुई, लेकिन उसके बाद देवेंद्र का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बीते सोमवार की सुबह तक भी देवेंद्र का मोबाइल ऑन न होने पर विमला अपने परिवार के साथ मेरठ पहुंची और परतापुर थाने में अपने भतीजे मोहित पर अपने भाई की हत्या का शक जताते हुए देवेंद्र की गुमशुदगी की तहरीर दी।

जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी गयी। इसी दौरान आज मंगलवार को देवेंद्र का खून से लथपथ शव छज्जूपुर गांव के जंगल से बरामद हो गया। देवेंद्र की हत्या गला रेत कर की गई थी और शव के सीने पर भी गहरी चोट के निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने शव को तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, मृतक की बहन ने अपने भतीजे देवेंद्र और उसकी पत्नी आशा सहित भाभी राजेंद्री के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। विमला का कहना है कि उसके भाई का अपने भतीजे से 8 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


Free News Telegram Link

Free News Whatsapp Link


Previous Post Next Post