मालिक के बेटे को किडनैप कर नौकर ने मांगी 20 हजार की फिरौती

गोरखपुर में बिना तनख्‍वाह के घरेलू नौकर के तौर पर काम कर रहे एक बदमाश युवक ने मालिक के छह साल के बेटे का अपहरण कर लिया। उसने मालकिन के मोबाइल को चुराकर उसी से फिरौती भी मांगी। मोबाइल ने उसे पकड़वा दिया।

पकड़ा गया आरोपी नौकर

गोरखपुर। गोरखपुर के बेलघाट क्षेत्र के बलुआ गांव में बिना तनख्‍वाह के काम करने वाले एक घरेलू नौकर ने अपने मालिक के 6 साल के बेटे को किडनैप कर लिया। यही नहीं उसने मालकिन का मोबाइल भी चुराया और उसी से फोन कर 20 हजार रुपए की फिरौती मांगने लगा। मालकिन के मोबाइल के चलते पुलिस नौकर तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर बच्‍चे को सकुशल बरामद कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्‍चे के पिता मुंबई में रहते हैं। बताया जा रहा है आरोपी नौकर बिना तनख्‍वाह के ही घर पर काम करता था। रुपयों के लालच में उसने बच्‍चे का अपहरण कर फिरौती मांगी। लेकिन बच्‍चे की मां के मोबाइल से ही फोन कर आरोपी पुलिस के जाल में फंस गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी यह सोच रहा था कि अगर बच्चे के मां के चोरी किये गए फोन से वह काल कर फिरौती मांगेगा तो पकड़ा नहीं जाएगा। लेकिन जब चौकी इंचार्ज ने महिला के नंबर पर फोन मिलाया तो आरोपी ने उठा लिया। इसके बाद 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने बच्चे को मुक्त कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी अनिल निवासी ढेकुनाथ थाना बेलघाट को तिघरा मोड़ के पास से बीती बुधवार शाम को पकड़ा। पुलिस ने आज गुरुवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। एसपी साउथ अरुण सिंह ने बताया कि बीती बुधवार की शाम आशा देवी का मोबाइल फोन चोरी हो गया था। उस दिन रात में खाना खाने के बाद बच्चे नीलेश को संग लेकर मां सो गई। सुबह उठी तो बच्चा बिस्तर से गायब था। वही घर में काम करने वाला अनिल भी गायब था। उधर, अनिल ने आशा के चोरी हुए मोबाइल से पहले उनके रिश्तेदार तथा फिर देवरानी को फोन कर बच्चे के एवज में 20 हजार की मांग की। रुपये न देने पर हत्या की धमकी दी।

Free Telegram News Group Link 

https://t.me/shahsr

Free Whatsapp News Group Link 

https://chat.whatsapp.com/Kcr6giqqhOu5KjZJVxcu6w


Previous Post Next Post