बागपत में चार जिलों की ड्रग विभाग टीम ने शामली में नकली दवा बना रहे मेडिकल स्टोर पर गुरुवार को छापा मारा। टीम ने तीन आरोपियों के खिलाफ सिंघावली थाने मे मुकदमा दर्ज़ कर लिया है। और मेडिकल स्टोर को भी सील कर लिया है।
![]() |
| पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी |
बागपत। बागपत में चार जिलों की ड्रग विभाग की टीम ने गुरुवार को बागपत के अलावा शामली में छापा मारकर नकली दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ी। टीम ने तीन आरोपियों के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराकर दवाईयों को जब्त किया तथा मेडिकल स्टोर को तुरंत सील कर दिया है।
मेरठ, बागपत, नोएडा और गाजियाबाद की ड्रग विभाग की टीम ने गुरुवार को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के सराय मोड से नकली दवाइयों की बड़ी खेप पकड़ी। उसकी जानकारी पर विभाग की टीम और पुलिस ने शामली और कैराना में मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है। टीम ने सराय मोड के अलावा शामली और कैराना से बहुत बड़ी मात्रा में नकली दवाइयां पकड़ी।
ड्रग विभाग टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर अकबर पुत्र फेरू, आमिर तथा आस मोहम्मद पुत्र शब्बीर के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Free Telegram News Group Link
Free Whatsapp News Group Link
https://chat.whatsapp.com/Kcr6giqqhOu5KjZJVxcu6w
