प्रेमिका की खातिर कर्जा लिया, फिर किया सुसाइड का प्रयास, पत्नी ने कहा प्रेमिका है जिम्मेदार

जहरीला पदार्थ खाने के बाद अस्पताल में भर्ती शहजाद

मेरठ। मेरठ में एक युवक अपनी प्रेमिका की खातिर कर्जदार हो गया। युवक ने प्रेमिका के लिए अल-अलग लोगों से करीब 3 लाख रुपया कर्जा ले रखा था। कर्जा न चुकाने पर युवक तनाव में आ गया था। जहां युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। वही पुलिस ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस को बताई पत्नी ने कर्ज की कहानी

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी शहजाद (31 वर्ष) ऑटो चलाने काम करता है। बीती मंगलवार रात को घर पर शहजाद की हालत अचानक बिगड़ गई। आसपास के लोगों की भीड़ लगी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक ने जहरीला पदार्थ खाने की बात परिजनों को बताई। जिसके बाद युवक को गंभीर हालत में हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की पत्नी ने बताया की कर्ज में जहर नहीं खाया, असल कहानी है प्रेमिका की।

प्रेमिका के लिए लिया था कर्जा

शहजाद की पत्नी रुखसाना ने बताया कि शहजाद के एक महिला से अवैध संबंध हैं। कई बार पति को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन पति प्रेमिका के चक्कर में घर में आए दिन झगड़ा करता रहता था। प्रेमिका के लिए अलग-अलग लोगों से कर्जा लिया था। इसी के चलते तनाव में आकर यह कदम उठाया है।

यू-ट्यूबर विनय दुबे पर छात्रा के पिता करेंगे मानहानि का केस, जिंदा जलाकर मार दी गई थी किशोरी

पत्नी ने पुलिस को बताया कि कर्जा लेने के लिए भी शहजाद की प्रेमिका जिम्मेदार है और सुसाइड करने का प्रयास करने के लिए भी प्रेमिका ही जिम्मेदार है। पत्नी ने रोते हुए बताया कि प्रेमिका के कारण पूरा घर बर्बाद हो गया है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि युवक की हालत में सुधार है। इस मामले में अभी तक थाने में तहरीर नहीं आई है।

Free Telegram News Group Link

Free Whatsapp News Group Link


Previous Post Next Post