![]() |
| प्रतीकात्मक चित्र |
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला से हत्या का मामला सामने आया है. जहाँ एक ही परिवार के 4 लोगो की किसी ने हत्या कर दी है. इस खबर से पूरे गाँव में हडकंप मच गया है. ख़बर के अनुसार पति-पत्नी और 2 बच्चों की हत्या की गई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच कर रही है. पर अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. हत्या किसने की इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है. यह मामला कुम्हारी के पास अकोला गांव की है.
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कपसदा अकोला रोड पुनाराम टंडन की बाड़ी में पिछले 12 वर्ष से भोलानाथ यादव पिता राजभो यादव उम्र 34 वर्ष सकिन ग्राम देरगा सिंधी कला जिला बालंगीर ओड़ीसा हाल पूना राम टंडन बड़ी कस्पदा, पत्नी नैला यादव पति भोलानाथ यादव उम्र 30 वर्ष , लड़का परमद यादव पिता भोलानाथ यादव उम्र 12 वर्ष, लड़की मुक्ता यादव पिता भोलानाथ यादव उम्र 7 वर्ष के साथ बाड़ी में अपने परिवार के साथ रहकर काम करता था जिसकी बीती रात की दरमियानी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें : कोयला माफिया के जब्त फार्म हाउस में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर स्वाहा
आपको बता दें भिलाई नगर कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम कपसदा की है. टंडन बाडी में पति पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी गई. घटना की खबर के बाद पूरे जिले में सनसनी मच गई है. घटना आधी रात के बाद की बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस एसपी डॉ अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंचे है. वहीं डॉग स्क्वाड टीम के अलावा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच है. फिलहाल घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
