Jaipur : पॉश इलाके में मकान खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर, जयपुर के नगर निगम ने निकाली बेचवाली

जयपुर के पॉश इलाके में मकान खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। हैरिटेज नगर निगम आदर्श नगर जोन क्षेत्र में साकेत कॉलोनी स्थित खड्ढ़ा बस्ती के भूखंडों की बेचवाली निकाली है। वहीं ठाठर योजना के भूखंडों को भी बेचने के लिए बेचवाली निकाली है।

प्रतीकात्मक चित्र

जयपुर। पॉश इलाके में मकान खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। हैरिटेज नगर निगम आदर्श नगर जोन क्षेत्र में साकेत कॉलोनी स्थित खड्ढ़ा बस्ती के भूखंडों की बेचवाली निकाली है। वहीं ठाठर योजना के भूखंडों को भी बेचने के लिए बेचवाली निकाली है।

हैरिटेज नगर निगम आयुक्त विश्राम मीना ने बताया कि साकेत कॉलोनी की खड्ढ़ा बस्ती के भूखंड संख्या बी 41, 44, 45 बी 49, बी 122, 123, 129, 130, 132 और ठाठर आवास योजना के भूखंड संख्या बी 33 और सी 15 की नीलामी निकाली है। खड्ढ़ा बस्ती के 9 और ठाठर आवास योजना के 2 आवासीय भूखंडों की नीलामी निकाली है।

अक्टूबर 2017 में खाली करवाई थी खड्ढ़ा बस्ती

नगर निगम ने अक्टूबर 2017 में खड्ढा बस्ती को खाली करवाया था। करीब चार बीघा जमीन पर बसे लोगों का पुनर्वास करके निगम प्रशासन ने इस जमीन को खाली करवाया था। उसके बाद नगर निगम ने इस जमीन पर लगभग 55 भूखण्ड सृजित किए है, जिनको नीलामी के जरिए बेचने की योजना बनाई गई।

Free Telegram Group Link

Free Whatsapp Group Link


Previous Post Next Post