Multibagger Stocks : 23 साल पहले 3 रुपये से शुरू हुआ ये शेयर आज 1,200 रुपये पर, निवेशकों को दिया तगड़ा रिटर्न

Kajaria Ceramics के शेयरों के हालिया प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले एक महीने में इसके शेयरों में 1.08 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले एक साल में इसके शेयरों की कीमत 4.43 फीसदी बढ़ी है. वहीं पिछले 5 सालों में इसने अपने निवेशकों को 64.66 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली : शेयर मार्केट में ऐसी बहुत कम ही कंपनियां होती है जो महज कुछ हजार के निवेश से अपने निवेशकों को करोड़पति बना देती है. पिछले 2 दशकों में ऐसी कुछ कंपनियां आई जिसने अपने निवेशकों को महज कुछ हजार या लाख के निवेश से करोड़पति बना दिया है. टाइल्स बनाने वाली कंपनी कजारिया सेरेमिक्स लिमिटेड (Kajaria Ceramics Limited) ऐसी ही एक कंपनी है.


आपको बता दें कि इस कंपनी में जिन निवेशकों ने आज से 23 साल पहले निवेश किया और आज तक उसे बनाए रखा तो उनके निवेश किए गए पैसे की वैल्यू आज करीब 350 गुना बढ़ गई है.


23 साल पहले कंपनी के शेयर की कीमत महज 3.40 रुपये

कजारिया सेरेमिक्स लिमिटेड के शेयर कल एनएसई पर 1,191.00 रुपये के भाव पर बंद हुए. हालांकि 23 साल पहले 1 जनवरी 1999 को एनएसई पर जब पहली बार कजारिया सेरेमिक्स के शेयरों में कारोबार शुरू हुआ था, तब इसकी प्रभावी कीमत महज 3.40 रुपये थी. इस तरह पिछले 23 सालों में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को करीब 34,930 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दिया है.


1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर 4.5 करोड़ रुपये

इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने 1 जनवरी 1999 को कजारिया सेरेमिक्स के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और उसे आज तक बनाए रखा होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू बढ़कर करीब 4.5 करोड़ रुपये हो गई होती. वहीं, अगर किसी निवेशक ने उस वक्त सिर्फ 30 हजार रुपये लगाए होते, तो भी उसके निवेश की वैल्यू आज बढ़कर 1 करोड़ 5 लाख रुपये हो गई होती और वह करोड़पति होता.


पिछले 5 सालों में निवेशकों को दिया 64.66 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न

वहीं Kajaria Ceramics के शेयरों के हालिया प्रदर्शन की बात करें, तो पिछले एक महीने में इसके शेयरों में 1.08 फीसदी की तेजी आई है, जबकि पिछले एक साल में इसके शेयरों की कीमत 4.43 फीसदी बढ़ी है. वहीं पिछले 5 सालों में इसने अपने निवेशकों को 64.66 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.


जेफरीज ने दिया है 2,000 रुपये का टारगेट

ब्रोकरेज कंपनी जेफरीज ने 31 अगस्त की अपने नोट में कहा था, हम केजेसी को हाउसिंग रिवाइवल / होम फर्निशिंग का एक मजबूत खिलाड़ी मानते हैं. ब्रोकरेज ने कहा कि हम कंपनी को लेकर बुलिश हैं. बता दें कि ब्रोकरेज ने कंपनी के लिए 2,000 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है.


कंपनी के बारे में

आपको बता दें कि कजारिया सेरेमिक्स, भारत में सेरेमिक और विट्रीफाइड टाइल बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है. इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 19.05 हजार करोड़ रुपये है और फिलहाल इसके शेयर 44.50 के P/E रेशियो पर कारोबार कर रहे हैं.

Free Telegram Group Link

Free Whatsapp Group Link




Previous Post Next Post