प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने यूएन जनरल असेंबली को किया संबोधित

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। आज उन्हें देसी गर्ल से लेकर ग्लोबल स्टार तक के नाम से नवाजा जाता है। अब इनकी जबरदस्त पकड़ न्यूयॉर्क में देखने को मिली है। प्रियंका चोपड़ा न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित करने पहुंची।


नई दिल्ली : प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी पहचान काफी बड़े स्टार के तौर पर बनाई है। प्रियंका चोपड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में यूनाइटेड नेशन्स जनरल असेंबली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के अधिकारों के बारे में बात की। इस आयोजन की फोटोज और वीडियोज उन्होंने अपने इंस्टा पर भी शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में वो वैनेसा नकाटे नजर आ रही हैं तो वहीं एक दूसरी फोटो में वो मलाला यूसुफजई, अमांडा गोर्मन, सोमाया फारूकी और जूडिथ हिल के साथ दिखाई दे रही हैं। अदाकारा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

इन फोटोज के साथ प्रियंका ने आभार व्यक्त किया। फोटोज के कैप्शन में अमांडा गोर्मन की कही हुई बात को उन्होंने लिखा, ' मैं आपको हमारे भाग्य को आकार देने की चुनौती देती हूं। सबसे बढ़कर, मैं आपको अच्छा करने की चुनौती देती हूं, ताकि दुनिया महान बन सके।'

प्रियंका चोपड़ा ने मलाला और अमांडा संग फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'इन दो अद्भुत महिलाओं के साथ स्टेज शेयर करते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा है।' इसके साथ ही अमांडा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हए लिखा- 'लव यू।' प्रियंका चोपड़ा साल 2016 में ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर बनी थीं। तब से लेकर अब तक वो इससे जुड़ी हुई हैं।

प्रियंका ने इस आयोजन का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा 'हम आज अपनी दुनिया में एक ऐसे समय में एक महत्वपूर्ण बिंदु पर मिल रहे हैं जब वैश्विक एकजुटता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। दुनिया जलवायु संकट और कोविड -19 महामारी के विनाशकारी प्रभावों से संघर्ष कर रही है।'

सालों से चल रहा है यहाँ नदी से सोना निकालने का कार्य, KGF मूवी के बाद मशहूर हुआ ये गाँव

उन्होंने आगे कहा कि 'जीवन और आजीविका को ऊपर उठाता है, क्योंकि संघर्ष, क्रोध, और गरीबी, विस्थापन, भूख और असमानताएं उस अधिक न्यायपूर्ण दुनिया की नींव को नष्ट कर देती हैं जिसे हमने इतने लंबे समय तक लड़ा है और जैसा कि हम सभी जानते हैं, हमारे साथ सब कुछ ठीक नहीं है, लेकिन ये संकट संयोग से नहीं आए, लेकिन उन्हें एक योजना के साथ तय किया जा सकता है। हमारे पास वह योजना है, संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य, दुनिया के लिए एक टू-डू सूची।'

उन्होंने कहा, "दूसरे क्षण में मुझे ट्रांसफॉर्मिंग एजुकेशन समिट में भाग लेने का सौभाग्य मिला। यह विश्वास करना कठिन है कि निम्न-मध्यम और उच्च आय वाले देशों में लगभग 2/3 बच्चे एक साधारण कहानी को पढ़ और समझ नहीं सकते हैं, सिस्टम विफल हो गया है।

उन्होंने आगे कहा कि 'मैं इंडिया में पली-बढ़ी हूं, जहां बहुत सारी लड़कियों के लिए शिक्षा को पाना एक चुनौती है, जैसा की दुनिया के कई अन्य हिस्सों में है जहां बच्चे सीखना चाहते हैं, लेकिन ऐसा करने के लिए चुनौतियां होती हैं। मैं यकीन करती हूं कि एजुकेशन समानता, सामाजिक न्याय, सामाजिक परिवर्तन और लोकतंत्र की आधारशिला मात्र है।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही वेब सीरीज Citadel में देखा जाएगा। इसे Russo Brothers प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं लंबे समय के बाद अदाकारा बॉलीवुड फिल्म में भी दिखने वाली हैं। वो फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' से वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ दो और एक्ट्रेसेस भी होंगी, जिनमें से कटरीना कैफ और आलिया भट्ट का नाम शामिल है।

Free Telegram Group Link

Free Whatsapp Group Link




Previous Post Next Post