नोएडा (Noida) के सेक्टर 21 में दीवार गिरने से बड़ा हादसा, 4 लोगों की मौत, JCB से हटाया जा रहा मलबा

नोएडा के सेक्टर 21 में एक दीवार गिर जाने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। डीएम ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं। सीएम योगी ने दुख जताते हुए मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है।

नोएडा के सेक्टर 21 में जलवायु विहार की यह घटना है.
दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची हैं.

नोएडा: नोएडा की एक सोसायटी में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के सेक्टर 21 में एक दीवार गिर जाने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। नोएडा में हुए हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख मुआवजा दिए जाने का ऐलान किया है। वहीं डीएम ने पूरी घटना के जांच के आदेश दिए हैं।

नोएडा के डीएम सुहास एल. वाई. ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया, 'सेक्टर 21 जलवायु विहार के पास ड्रेनेज रिपेयर के काम के लिए नोएडा अथॉरिटी ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था। हमें यहां के लोगों ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ, जब मजदूर दीवार की ईंट को हटा रहे थे। पूरी दीवार ढह गई, जिसकी जांच की जाएगी। घायलों को जिला हॉस्पिटल और कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां 4 लोगों की मौत हो गई।'

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने यूएन जनरल असेंबली को किया संबोधित

जेसीबी की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं। नोएडा प्रशासन, पुलिस विभाग मौके पर मौजूद है। बचाव कार्य जारी है। डीएम सुहास ने बताया कि घायलों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। घटनास्थल की जांच भी हो रही है।

CM योगी ने जनपद गौतमबुद्धनगर में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उनके उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।


Free Telegram Group Link

Free Whatsapp Group Link


Previous Post Next Post