Kanpur : दिव्यांग महिला ने अपने घर पर पोस्टर किया चस्पा, "योगी जी मेरे मकान को बचाओ"

दिव्यांग महिला के घर पर दबंगों ने चोरी करते हुए अपना ताला डाल दिया। पुलिस के यहां शिकायत की कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला ने बताया कि पुलिस ने उसके अंगूठे का निशान भी दे दिया है। इस संबंध में एडिशनल डीसीपी साउथ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Kanpur: Divyang woman pasted poster at her house, "Yogi ji save my house"

कानपुर। योगी सरकार के सख्त निर्देशों के बाद भी दबंगों के हौसले बुलंद है। दबंगों की मनमानी से परेशान दिव्यांग महिला ने घर के सामने पोस्टर लगाकर सीएम योगी आदित्यनाथ से घर बचाने की गुहार लगाई है। महिला के अनुसार कुछ लोग द्वारा घर में तोड़फोड़ की गई है और घर में रखा दहेज का सामान भी उठा ले गए। घर में कब्जा करने की कोशिश की गई मामला हनुमंत विहार थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अभियुक्तों की तलाश जारी है। अभी तक अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दे, हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के योगेंद्र विहार निवासी गुड्डी देवी ने बताया कि एक साल पहले वालों हनुमंत विहार योगेंद्र विहार स्थित घर से अपने दूसरे मकान में रहने के लिए आ गए थे। जो किदवई नगर नया पुरवा में स्थित है। उन्होंने बताया कि रोहित सिंह चौहान मोहित सिंह चौहान ने बीते 29 सितंबर की रात को घर का ताला तोड़ा और घर के अन्दर रखा सामान चोरी कर ले गए। जिसमें दहेज का भी सामान था। उनकी बेटी की नवंबर में शादी है। बोली अब कैसे बेटी की शादी करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 3 दिन से चौकी के चक्कर काट रहे हैं। थाने भी गए। कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे अंगूठा भी लगवा लिया है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मुझे उनका सामान वापस चाहिए। दबंगों के कब्जे से उनका मकान खाली कराया जाए। दिव्यांग महिला ने अपने मकान के बाहर पोस्टर चस्पा किये है, जिसमे सीएम योगी जी से गुहार लगायी है, ''योगी जी मेरे मकान को बचाओ''

दिव्यांग महिला दूवारा ये पोस्टर लगाये जाने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस संबंध में एडिशनल डीसीपी साउथ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। अभियुक्त अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस अभियुक्तों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। शीघ्र ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



Previous Post Next Post