![]() |
| सोनू सूद |
चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में इस समय छात्राओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने और वायरल करने का ममाला गरमाता ही जा रहा है। वहीं अब इस मामले पर नेताओं से लेकर अभिनताओं तक के बायन भी सामने आते नज़र आ रहे हैं, ज्यातातर सभी इस मामले की कड़ी निंदा कर रहे हैं। आपको बता दे, इस मामले का एक वीडियो भी सोशस मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें होस्टल की वार्डन इस पूरे मामले की आरोपी लड़की को डांटती नजर आ रही है। इसी बीच अब इसपर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद का भी बायन सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर सोनू सूद ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की है।
आपको बता दे, सोनू सूद ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा कि 'चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में जो कुछ हुआ वो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ये समय है कि हम सभी अपनी बहनों के साथ खड़े हों और एक जिम्मेदार समाज की मिसाल कायम करें। ये हम सभी के लिए परीक्षा की घड़ी है, न कि पीड़ितों के लिए, जिम्मेदार बनें'।
सोनू सूद का ये ट्वीट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर बाकी यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। वहीं ये पूरा मामला बीते शनिवार को सामने आया, जब यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने रात में इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। यूनिवर्सिटी के बाहर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती भी की गई। साथ ही बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
पुलिस द्वारा लड़की को हिरासत में लेने के बाद उस लड़की से लगातार पूछताछ कि जा रही है, पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान लड़की ने बताया कि 'उसने केवल अपनी ही वीडियो लड़के के पास भेजी थी'। साथ ही आरोपी लड़की ने ये भी बताया कि 'लड़का शिमला का रहने वाला है, जिसको लड़की वीडियो बना कर भेजा करती थी'। बताया जा रहा है कि मामला सामने आने के बाद छात्राओं के सभी वीडियो को डिलीट कर दिया गया है।
फिलहाल, अभी इसकी को पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से भी बयान जारी करते हुए इस बात से इंकार किया गया है कि आरोपी लड़की द्वारा 60 लड़कियों के एमएमएस बनाए गए हैं। बता दें कि आरोपी लड़की पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354-सी और आईटी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
