Zebronics ZEB-55W2 Ultrabright 4K UHD डिस्प्ले और HDR-10/HLG सपोर्ट के साथ आता है। इसमें बढ़िया इमेज क्वालिटी दी गई है। इसमें आप मूवीज या टीवी सीरीज शानदार अनुभव के साथ देख सकते हैं। यह टीवी आपको व्यूइंग एक्सपीरियंस को और बढ़ा देगी।
| प्रतीकात्मक चित्र |
नई दिल्ली। Zebronics ने अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए स्मार्ट टीवी कैटेगरी में प्रवेश किया हैं। कंपनी ने बिल्ट-इन एलेक्सा, डॉल्बी ऑडियो, थिंक एआई जैसे कई फीचर्स से लैस टीवी मार्केट में उतार दिया है। इस टीवी में ZEB-55W2 Ultrabright 4K UHD डिस्प्ले और HDR-10/HLG सपोर्ट के साथ आता है। इसके अन्दर बढ़िया इमेज क्वालिटी दी गई है। इसके अन्दर आप मूवीज हो या टीवी सीरीज सभी को शानदार अनुभव के साथ देख सकते हैं। यह टीवी आपके व्यूइंग एक्सपीरियंस को और बढ़ा देगी।
आपको बता दे, इसमें 20 वॉट के पावरफुल स्पीकर दिए गए हैं जो आपके टीवी देखने के अनुभव को एक नए लेवल पर ले जाते हैं। यही नहीं इसके अलावा अगर आप साउंड का और भी बेहतर अनुभव पाना चाहते हैं तो आप Zebronics की कम्पेटिबल साउंडबार रेंज में से भी चुन सकते हैं। ZEB-55W2 थिंक एआई के साथ आता है, जो आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स के साथ आपके टीवी देखने के अनुभव को बेहतरीन बना देता है। आप थिंक ऐप का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन पर भी कर सकते हैं और स्मार्टफोन के कंटेंट को टीवी पर देख सकते हैं। या चाहें तो स्मार्टफोन को टीवी रिमोट की तरह इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
टीवी का रिमोट बिल्ट-इन वॉइस कंट्रोल के साथ आता है जिससे आप बड़ी आसानी से कंटेंट ब्राउज कर सकते हैं और एयर माउस के जरिए स्क्रीन को सालइड कर सकते हैं। टीवी में बिल्ट-इन कंटेंट स्टोर भी है जहां आप अपनी पसंद के ऐप जैसे यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो आदि इन्स्टॉल कर सकते हैं। इसमें कनेक्टिविटी के भी कई विकल्प दिए गए हैं। इनमें एचडीएमआई, यूएसबी पोर्ट्स, ऑप्टिकल पोर्ट आदि। टीवी ड्यूल बैंड वाई-फाई और वायरलैस बीटी के साथ आता है।
Zebronics ने 80 सेंटीमीटर (32 इंच) से लेकर 139 सेंटीमीटर (55 इंच) तक की रेंज में स्मार्ट टीवी की सीरीज लॉन्च की है। कंपनी खासतौर पर इस सेगमेन्ट के लिए 500 से अधिक फ्रैंचाइज के साथ साझेदारी के द्वारा अपने सर्विस सेंटर्स तक पहुंच प्रदान कर रही है। इससे कंपनी की सर्विसेज देश भर के 19000 पिन कोड्स तक उपलब्ध होंगी। प्राइस की बात करें तो ZEB-55W2 की कीमत 44,999 रुपये है। इसे सभी मुख्य रीटेल स्टोर्स और shop.zebronics.com से भी खरीदा जा सकता है।