![]() |
| कमिश्नर सुरेंद्र सिंह |
मेरठ : मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह तीन साल की प्रतिनियुक्ति पर केन्द्र चले गए हैं। आपको बता दे, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए कमिश्नर सुरेंद्र सिंह बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे। सुरेंद्र सिंह मेरठ के कमिश्नर ही नहीं बल्कि सीईओ ग्रेटर नोएडा की भी जिम्मेदारी सभाल रहे हैं।
गौरतलब है कि सुरेन्द्र सिंह वाराणसी के डीएम व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के सचिव भी रह चुके हैं। तेजतर्रार अधिकारी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की काफी दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी। उन्होंने खुद प्रति व्यक्ति पर जाने के लिए आवेदन किया था। उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के बाद अब मेरठ में नए कमिश्नर की तैनाती जल्द होगी।
ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश के कई मंडलों में प्रशासनिक पदों पर बड़ा बदलाव किए जाने की तैयारी है। आईएएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बीते वर्ष 5 मार्च 2021 को मेरठ मंडल के कमिश्नर पद का चार्ज संभाला था। सुरेंद्र सिंह सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी के चहेते अफसरों में पहचाने जाते हैं।
